Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 (NMMS Himachal Pradesh 2026-27): आवेदन (शुरू), एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि
    • लेख
    • एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 (NMMS Himachal Pradesh 2026-27): आवेदन (शुरू), एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 (NMMS Himachal Pradesh 2026-27): आवेदन (शुरू), एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 03 Aug 2026, 11:53 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 (NMMS Himachal Pradesh 2026-27 in Hindi) : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हिमाचल प्रदेश (SCERT Himachal Pradesh) ने NMMS हिमाचल प्रदेश 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र छात्र 31 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक NMMS HP आवेदन पत्र ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट himachalservices.nic.in पर भर सकते हैं। NMMS हिमाचल प्रदेश परीक्षा 2026-27 का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए NMMS HP एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी किए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार NMMS हिमाचल प्रदेश रिजल्ट 2027 आधिकारिक वेबसाइट himachalservices.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आवेदन का डायरेक्ट लिंक

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 (NMMS Himachal Pradesh 2026-27): आवेदन (शुरू), एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27

    राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) परीक्षा 2026-27 एससीईआरटी, सोलन (हि.प्र) केंद्रीय क्षेत्र योजना "राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश के 832 विद्यार्थियों को चार वर्षों, अर्थात कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह रु 1000/-की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें पात्र विद्यार्थियों के चयन हेतु राज्य-स्तरीय चयन परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 के बारे में और जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2026-27 परीक्षा तिथि अवलोकन (NMMS Himachal Pradesh 2026-27 Exam Dates Overview)

    कार्यक्रम

    तिथियां

    एनएमएमएस एचपी आवेदन शुरू होने की तिथि

    1 अगस्त 2026

    एनएमएमएस एचपी आवेदन करने की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
    स्कूल के हेडमास्टर द्वारा छात्र डेटा के सत्यापन की अंतिम तिथि5 सितंबर 2026

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश एडमिट कार्ड तिथि

    21 अक्टूबर 2026

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा तिथि

    1 नवंबर 2026

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की चुनौती देने की अंतिम तिथि

    नवंबर से दिसंबर 2026

    नएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा 2025-26 फाइनल आंसर कीदिसंबर, 2026

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश रिजल्ट

    मार्च 2027

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी, हिंदी

    1785737159748

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2025-26 परीक्षा तिथि अवलोकन (NMMS Himachal Pradesh 2025-26 Exam Dates Overview)

    संदर्भ के लिए पिछले वर्ष की तिथियां देखें

    कार्यक्रम

    तिथियां

    एनएमएमएस एचपी आवेदन शुरू होने की तिथि

    1 अगस्त 2025

    एनएमएमएस एचपी आवेदन करने की अंतिम तिथि25 अगस्त 2025
    20 सितंबर 2025
    30 सितंबर 2025

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश एडमिट कार्ड तिथि

    24 अक्टूबर 2025 (जारी)

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा तिथि

    2 नवंबर 2025

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की चुनौती देने की अंतिम तिथि

    25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक

    नएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा 2025-26 फाइनल आंसर की16 दिसंबर, 2025

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश रिजल्ट

    13 मार्च 2026

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी, हिंदी

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश के लिए पात्रता के नियम एवं शर्ते

    1. किसी भी सरकारी स्कूल / 95% सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूल के सत्र 2026-27 में कक्षा 8 में पढ़ रहा कोई भी विद्यार्थी जिसके माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख पचास हजार रूपये (3,50,000/-) से अधिक न हो, आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार छात्रों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकारी से प्रासंगिक आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

    2. सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी ने सातवी कक्षा मे कम से कम 55% अंक प्राप्तकिए हों। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

    नोट : आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार छात्रों को मानक प्रारूपों मेंसक्षम प्राधिकारी से प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

    3. विकलांग वर्ग की श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार छात्रों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकारी से प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा (कम सेकम 40%)।

    4. केवल उन्हीं चयनित विद्यार्थियों को अगले चार वर्षों (कक्षा 9 से 12 तक) केलिए छात्रवृत्तिप्रदान की जाएगी जो किसी सरकारी स्कूल / 95% सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूल में पढ़ेंगे।

    5. अगली उच्च कक्षाओं में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र को दसवीं कक्षा में में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने होंगे। (अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है) दसवीं और बारहवीं कक्षा में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए, छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र को पहले प्रयास में कक्षा IX से कक्षा X और कक्षा XI से कक्षा XII तक स्पष्ट पदोन्नति मिलनी चाहिए।

    नोट :

    • केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के पात्र नहीं हैं।
    • इसी तरह, वह छात्र जो केंद्र / राज्य सरकार के संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे आवासीय विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं, जहाँ छात्रावास, आवास और शिक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए अयोग्य हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एनएमएमएस एचपी प्रश्न पत्र 2026-27

    परीक्षा में दो टेस्ट होंगे

    टेस्ट के प्रकारअंकप्रश्नों की संख्याअवधि
    मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT)909090 मिनट
    स्कॉलस्टिक क्षमता परीक्षण (SAT)909090 मिनट

    नोट : नकारात्मक अंकन (Negative marking) नहीं होगा।

    पात्रता मापदंड : छात्रवृत्ति परीक्षा के चयन के समय छात्र को दोनो परीक्षा (MAT एवम SAT) मे कुल मिलाकर कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना होगा। आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए यह कट ऑफ 32 % होगी।

    परीक्षा शुल्क : परीक्षा के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NMMSS परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा केंद्र को ध्यान से भरें। एक बार आवंटित होने के बाद, परीक्षा केंद्र के परिवर्तन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

    एन.एम.एम.एस.एस.(NMMSS) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए निम्न नंबर पर संपर्क करे i) 7018165874 ii) 8580496757 iii) 9418071981 iv) 9418066346

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश प्रश्न पत्र और आंसर की पीडीएफ

    जो छात्र एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा का आधिकारिक प्रश्न पत्र और आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई तालिका देखनी चाहिए। एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी और आधिकारिक आंसर की जारी कर दी गई है। छात्र नीचे दी गई तालिका में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश प्रश्न पत्र– पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देखें


    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की

    पीडीएफ डाउनलोड करें

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की 2025

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की 2025

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की 2024

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की 2024

    NMMS हिमाचल प्रदेश 2026-27 परीक्षा केंद्रों की सूची

    नीचे NMMS हिमाचल प्रदेश 2026-27 परीक्षा केंद्रों की सूची दी गई है।

    क्र. सं.

    जिला

    केंद्र कोड

    केंद्र का पुराना नाम

    केंद्र का नया नाम

    1

    बिलासपुर

    0101

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर

    2

    बिलासपुर

    0102

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं

    शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं (लीड स्कूल)

    3

    बिलासपुर

    0103

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरठीं

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरठीं

    4

    बिलासपुर

    0104

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं

    शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं (ब्रांच स्कूल)

    5

    बिलासपुर

    0105

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नम्होल

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नम्होल

    6

    चंबा

    0201

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंबा

    पीएमश्री राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंबा

    7

    चंबा

    0202

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी

    8

    चंबा

    0203

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनीखेत

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनीखेत

    9

    चंबा

    0204

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरमौर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरमौर

    10

    चंबा

    0205

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिस्सा

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिस्सा

    11

    चंबा

    0206

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंबा

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंबा

    12

    चंबा

    0207

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किलाड़

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किलाड़

    13

    हमीरपुर

    0301

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हमीरपुर

    पीएमश्री एससीएमएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हमीरपुर

    14

    हमीरपुर

    0302

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुजानपुर

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुजानपुर तिहरा

    15

    हमीरपुर

    0303

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बणी

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बणी

    16

    हमीरपुर

    0304

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोरंज

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोरंज

    17

    हमीरपुर

    0305

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नादौन

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नादौन

    18

    कांगड़ा

    0401

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, न्यू कांगड़ा

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, न्यू कांगड़ा

    19

    कांगड़ा

    0402

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ

    राजकीय उच्च विद्यालय, बैजनाथ

    20

    कांगड़ा

    0403

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूरपुर

    बीटीसी पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूरपुर

    21

    कांगड़ा

    0404

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देहरा

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देहरा

    22

    कांगड़ा

    0405

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगरोटा बगवां

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगरोटा बगवां

    23

    कांगड़ा

    0406

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पालमपुर (सहशिक्षा)

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पालमपुर

    24

    कांगड़ा

    0407

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्वालामुखी

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्वालामुखी

    25

    कांगड़ा

    0408

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाली

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाली

    26

    किन्नौर

    0501

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिकांगपिओ

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिकांगपिओ

    27

    कुल्लू

    0601

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुल्लू

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुल्लू

    28

    कुल्लू

    0602

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आनी

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आनी

    29

    कुल्लू

    0603

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मनाली

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मनाली

    30

    कुल्लू

    0604

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भुंतर

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भुंतर

    31

    लाहौल एवं स्पीति

    0701

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाहलमा

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाहलमा

    32

    लाहौल एवं स्पीति

    0702

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर

    33

    लाहौल एवं स्पीति

    0703

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केलांग

    राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केलांग

    34

    लाहौल एवं स्पीति

    0704

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काजा

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काजा

    35

    मंडी

    0801

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी

    36

    मंडी

    0802

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरनगर

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरनगर

    37

    मंडी

    0803

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरकाघाट

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरकाघाट

    38

    मंडी

    0804

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग

    39

    मंडी

    0805

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जोगिंदरनगर

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जोगिंदरनगर

    40

    मंडी

    0806

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंडोह

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंडोह

    41

    मंडी

    0807

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चैल चौक

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चैल चौक

    42

    मंडी

    0808

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी

    43

    मंडी

    0809

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुर (मंडी)

    पीएमश्री राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुर (मंडी)

    44

    शिमला

    0901

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर

    पीयूजीएसएसएस रामपुर बुशहर

    45

    शिमला

    0902

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहड़ू

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहड़ू

    46

    शिमला

    0903

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोर्टमोर

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोर्टमोर

    47

    शिमला

    0904

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ठियोग

    पीएमश्री राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ठियोग

    48

    शिमला

    0905

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घनाहट्टी

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घनाहट्टी

    49

    शिमला

    0906

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुन्नी

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुन्नी

    50

    शिमला

    0907

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौपाल

    पीएमश्री राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौपाल

    51

    शिमला

    0908

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेरवा

    वीसीएसएसबी राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेरवा

    52

    सिरमौर

    1001

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन

    53

    सिरमौर

    1002

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़

    54

    सिरमौर

    1003

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांवटा साहिब

    पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांवटा साहिब

    55

    सिरमौर

    1004

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिलाई

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिलाई

    56

    सिरमौर

    1005

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नौहराधार

    पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नौहराधार

    57

    सिरमौर

    1006

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगड़ाह

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगड़ाह

    58

    सोलन

    1101

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्की

    पीएमश्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्की

    59

    सोलन

    1102

    राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन

    60

    सोलन

    1103

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुर (सोलन)

    राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुर (सोलन)

    61

    सोलन

    1104

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नालागढ़

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नालागढ़

    62

    ऊना

    1201

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सलोह

    बीबीएनबी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सलोह

    63

    ऊना

    1202

    राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊना

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-2, ऊना

    64

    ऊना

    1203

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंब

    पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंब

    65

    ऊना

    1204

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बंगाणा

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बंगाणा


    एनएमएमएस एचपी एडमिट कार्ड 2026-27 (NMMS HP Admit Card 2026-27)

    एससीईआरटी, सोलन द्वारा परीक्षा से 10 दिन पहले एनएमएमएस एचपी 2027 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    • छात्र अपना एनएमएमएस एडमिट कार्ड एचपी 2027 आधिकारिक वेबसाइट himachalservices.nic.in/scert/ से डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एनएमएमएस एडमिट कार्ड 2027 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा कार्यक्रम जैसे विवरण शामिल हैं।

    • छात्रों को अपना एनएमएमएस 2027 एडमिट कार्ड परीक्षा स्थल पर ले जाना होगा।

    अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    1. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एनएमएमएसएस परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा केंद्र को ध्यान से भरें। एक बार आवंटित होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में परिवर्तननहीं किया जाएगा।

    ii. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय पर यानी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले रिपोर्ट करें।

    iii. परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को अपनी सीट ले लेनी चाहिए। यदि उम्मीदवार किसी भी कारण से समय पर रिपोर्ट नहीं करते हैं, जैसे ट्रैफिक जाम,ट्रेन बस की देरी आदि, तो वे परीक्षा कक्ष हॉल में घोषित किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों से चूक जाएंगे। किसी भी देरी के लिए एससीईआरटी सोलन जिम्मेदार नहीं होगा।

    iv. अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष हॉल में प्रवेश के लिए एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र दिखाना होगा। ड्यूटी पर तैनात परीक्षण केंद्र कर्मचारी उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए अधिकृत है और पहचान संबंधी प्रमाणों को सत्यापित और पुष्टि करने के लिए कदम उठा सकता है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना पूरा सहयोग दें। जिस उम्मीदवार के पास वैध प्रवेश पत्र और अधिकृत फोटो आईडी नहीं है, उसे केंद्र अधीक्षक द्वारा किसी भी परिस्थिति में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    v. प्रत्येक उम्मीदवार को रोल नंबर दर्शाने वाली एक सीट आवंटित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीटों पर ही बैठना होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपनी सीट बदलने का साहस करता है और उसे आवंटित सीट पर नहीं बैठता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। इस संबंध में किसी भी याचिकापर विचार नहीं किया जाएगा।

    vi.उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी सहायता, प्राथमिक चिकित्सा आपात स्थिति या किसी अन्य जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

    vii.यदि कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देता है या अनुचित साधनों का उपयोग करता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

    ध्यान दें:- अभ्यर्थी एससीईआरटी सोलन द्वारा जारी उनके प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथि पर केंद्र में अपने खर्च पर उपस्थित होंगे। एक बार आवंटित होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं किया जाएगा।

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश प्रवेश पत्र

    1. प्रवेश पत्र केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को जारी किया जाएगा जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रकार से पूर्ण अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किया है और जो इस उद्देश्य के लिए निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

    ii. उन उम्मीदवारों को कोई प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा जिनके आवेदन किसी भी कारण से अधूरे पाए गए हैं (अस्पष्ट संदिग्ध फोटोग्राफ) या जो परीक्षा के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।

    iii. उम्मीदवार को परीक्षा से लगभग दस दिन पहले एससीईआरटी सोलन द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://himachalservices.nic.in/scert व http://scerthp.org पर उपलब्ध कराए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र डाक फैक्स द्वारा या ई-मेल द्वारा नहीं भेजे जायेंगे।

    iv. अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में अंकित तिथि एवं समय पर आवंटित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में उपस्थित होंगे।

    v. एडमिट कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। प्रतिरूपण कानूनी रूप से दंडनीय संज्ञेय अपराध है।

    vi. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा कार्यक्रम होगा।

    vii. किसी भी अभ्यर्थी को उसके प्रवेश पत्र में आवंटित परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड परदिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

    viii. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि को नहीं बदलना चाहिए।

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा के लिए निर्देश

    ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

    1. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत प्रणाली अपनाई गई है। एक मशीन ओएमआर उत्तर पुस्तिका में कोडित जानकारी को पढ़ेगी।

    ii. उम्मीदवार को उत्तर पुस्तिका पर आवश्यक सभी जानकारी जैसे नाम (बड़े अक्षरों में), पिता का नाम, रोल नंबर, पेपर (MAT/SAT) विकलांगता (हां नहीं)जन्मतिथि जिला कोड श्रेणी/लिंग उम्मीदवार के हस्ताक्षर आदि को उचित बॉक्स में भरना और कोड करना चाहिए और उचित गोले को नीले काले बॉल प्वाइंट पेन से ही काला करना चाहिए।

    iii. गलत जानकारी प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होगा और इन विवरणों में में सुधार और ओएमआर प्रतिक्रिया पत्रक के मैन्युअल मूल्यांकन के संबंध में कोई ऑफ़लाइन या ऑनलाइन अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार को ओएमआर रिस्पॉन्स शीट में आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक देनी चाहिए।

    iv. कृपया गोलों को पूरी तरह से काला कर दें। हालाँकि गोले को काला करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि स्याही गोले से बाहर न फैले। केवल नीले काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करें।

    v. उत्तर बदलने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार को उपयुक्तगोले को काला करने से पहले उत्तर की सटीकता के बारे में पूरी तरह से संतुष्ट होना चाहिए, एक बार चिह्नित करने के बाद उत्तर में कोई बदलाव की अनुमति नहीं है। ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर इज़र या सुधार द्रव का उपयोग सख्त वर्जित है।

    vi.प्रत्येक प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर है। यदि अभ्यर्थी एक से अधिक उत्तर देने का प्रयास करता है तो इसे गलत माना जाएगा और इसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। किसी उत्तर को बदलना, काटना, ओवरराइट करना और मिटाना गलत माना जाएगा।

    vii.अभ्यर्थी को ओएमआर रिस्पॉन्स शीट में दिए गए बॉक्स में अपने हस्ताक्षर करने होंगे।

    vii.कृपया पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए दिए गए बॉक्स में कुछ भी न लिखें। प्रत्येक ओएमआर प्रतिक्रिया पत्रक पर पर्यवेक्षक द्वारा हस्ताक्षर होना चाहिए।

    ix. प्रयास शुरू करने से पहले ओएमआर, उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पुस्तिका पर मुद्रित सभी निर्देश पढ़ें।

    x. ओएमआर उत्तर पुस्तिका को गंदा होने या सिकुड़ने से बचें। ओएमआर उत्तरत्तर पुस्तिका को मोड़े या क्षतिग्रस्त न करें।

    xi. मशीन-ग्रेडेबल ओएमआर रिस्पॉन्स शीट का मूल्यांकन अत्यधिक सावधानी से किया जाता है और बार-बार जांच की जाती है। ओएमआर रिस्पांस शीट की पुनः जांच, पुनर्मूल्यांकन के किसी भी अनुरोध परविचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

    xii. यदि प्रश्न पुस्तिका में मुद्रण में कोई गलती हो या कुछ प्रश्न छूट गए हों तो छात्र को तुरंत परीक्षा हॉल में उपस्थित पर्यवेक्षक को सूचित करना चाहिए।

    xiii. प्रत्येक प्रश्न पुस्तिका (MAT/SAT) में 90 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं और समान अंक के हैं। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    xiv.कोई भी उम्मीदवार जो परीक्षा के दौरान या अन्यथा कोई गड़बड़ी पैदा करता है, परीक्षा हॉल में या उसके आसपास दुर्व्यवहार करता है या परीक्षा कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने से इनकार करता है या किसी अन्य उम्मीदवार के साथ अपनी सीट बदलता है, उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। असाधारण मामलों में मामला पुलिस को सौंपा जा सकता है।

    xv. परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर,कैलकुलेटर की सुविधा वाली घड़ियां, पेजर और सेल्युलर फोन और अन्य गैजेट्स का उपयोग सख्त वर्जित है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा हॉल में मुद्रित या लिखित कोई भी पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, लिफाफा या कोई अन्य सामग्री ले जाने की सख्त मनाही है।

    xvi. परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है,यहां तक कि स्विच ऑफ स्थिति में भी नहीं।

    xvii. एनएमएमएसएस परीक्षा-2027 के दिन उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में अपने साथ हार्ड कार्ड बोर्ड,नीला या काला बॉल पॉइंट पेन लाना होगा।

    xviii. अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    एनएमएमएस एचपी आंसर की 2026-27 (NMMS HP Answer Key 2026-27 in hindi)

    • एनएमएमएस एचपी द्वारा परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

    • एनएमएमएस एचपी उत्तर कुंजी एससीईआरटी सोलन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    • परीक्षार्थी अनंतिम उत्तर कुंजी के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्तियों को प्रासंगिक प्रामाणिक स्रोतों से सहायक साक्ष्य के साथ ईमेल या डाक द्वारा एससीईआरटी सोलन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

    • प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। उनकी रिपोर्ट को अंतिम माना जाएगा, और उनकी सिफारिशों के आधार पर, एससीईआरटी सोलन की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी।

    एनएमएमएस एचपी रिजल्ट 2026-27 (NMMS HP Result 2026-27 in hindi)

    एनएमएमएस एचपी 2026-27 रिजल्ट मार्च 2027 में जारी किया जाएगा। एनएमएमएस रिजल्ट एससीईआरटी सोलन, हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। एनएमएमएस रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए, छात्रों को इन चरणों का पालन करना होगा:

    • एससीईआरटी सोलन की आधिकारिक वेबसाइट https://himachalservices.nic.in/scert/en-IN/index.html पर जाएं।

    • एनाउंसमेंट और नोटिस बोर्ड सेक्शन में Result of the NMMSS Examination 2026-2027 पर क्लिक करें।

    • एक पीडीएफ फाइनल खुलेगी।

    • इस फाइल में कंट्रोल एफ करके एनएमएमएस 2027 एडमिट कार्ड में उल्लिखित रोल नंबर डालें।

    • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

    • एनएमएमएस रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परिणामों का मूल्यांकन एवं घोषणा

    1. लिखित परीक्षा की अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी लिखित परीक्षा के दो सप्ताह बाद एससीईआरटी सोलन (एचपी) की आधिकारिक वेबसाइट http://himachalservices.nic.in/scert व http://scerthp.org परपर प्रकाशित की जाएगी।

    ii. अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर परीक्षार्थियों से उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्तियां मांगी जाएंगी। निर्धारित समय के बाद एससीईआरटी कार्यालय सोलन (हि.प्र.) में प्राप्त आपत्तियों के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे परिणाम घोषणा में अवांछित देरी होती है।

    iii.संबंधित प्रामाणिक पुस्तक के प्रासंगिक पृष्ठ के अंतर्गत दर्शाए गए संदर्भ और तथ्यों के सार के साथ ई-मेल या डाक द्वारा प्राप्त लिखित आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और विषय विशेषज्ञ के समक्ष रखा जाएगा।

    iv. विषय विशेषज्ञ की रिपोर्ट को अंतिम माना जाएगा और अंतिम उत्तर कुंजी के लिए शामिल किया जाएगा और जानकारी को सार्वजनिक हित के लिए एससीईआरटी सोलन (हि.प्र.) की आधिकारिक वेबसाइट पर "अंतिम उत्तर कुंजी" के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

    v. परिणाम मार्च के अंततक अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार तैयार किया जाएगा।

    vi.परिणाम तैयार करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑप्टिकल मार्क रीडर (ओएमआर) के लिए पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत प्रणाली अपनाई गई है। चूँकि उपरोक्त प्रणाली के तहत मूल्यांकन त्रुटि रहित होगा, इसलिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जाँच या प्राप्त अंकों की पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। एनएमएमएसएस 2025-26 का परिणाम एससीईआरटी सोलन (हि.प्र.) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

    • एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

    i) 7018165874 ii) 8580496757 iii) 9418071981 iv) 9418066346

    ये भी पढ़ें:

    एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश 2025-26 का रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने 13 मार्च को एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया। एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश 2025-26 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://himachalservices.nic.in/scert/en-IN/index.html पर जारी किया गया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक से चेक कर सकते हैं। पीडीएफ लिंक में जिलावार सफल उम्मीदवारों की लिस्ट दी गई है। पीडीएफ लिस्ट में विद्यार्थी का रौल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कटेगरी, स्कूल का नाम और प्राप्त अंक दिए गए हैं।
    एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश 2025-26 का रिजल्ट पीडीएफ चेक करें

    SCERT, सोलन (H.P) द्वारा 02-11-2025 को आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा 2025-26 के चुने हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी किए जाने के साथ एक सूचना भी जारी की गई है।

    • इस सूचना में कहा गया है कि सिलेक्शन लिस्ट मेरिट के आधार पर तैयार की गई है। रिजल्ट तैयार करते समय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कीम के बारे में बताए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है। अगर स्टूडेंट्स के बीच टाई होता है, तो उम्र में बड़े स्टूडेंट को प्राथमिकता दी जाती है।
    • स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन प्रोविजनल है। परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स को स्कॉलरशिप की रकम पाने के लिए तय समय में पोर्टल खुलने के बाद इंस्टिट्यूट के हेड द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर NMMS स्कीम के तहत बैंक डिटेल्स वगैरह के साथ रजिस्टर और अप्लाई करना होगा, जिसके बारे में संबंधित DNO और संबंधित जिलों के डिप्टी डायरेक्टर्स द्वारा अलग से बताया जाएगा।
    • अगर स्कूल हेड/INO तय समय में NSP पर चुने गए किसी कैंडिडेट का ऑनलाइन प्रोसेस पूरा नहीं कर पाते हैं, तो कैंडिडेट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए एलिजिबल नहीं होगा और किसी भी तरह की चूक के लिए संबंधित इंस्टिट्यूट का हेड ज़िम्मेदार होगा।
    • चुने गए कैंडिडेट की डिटेल्स जैसे कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर, जैसा कि रिज़ल्ट में दिया गया है, संबंधित बेनिफिशियरी के आधार कार्ड से पूरी तरह मेल खाना चाहिए। अगर रिज़ल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी या कोई गलती या अधूरा डेटा मिलता है, तो कृपया सही की गई डिटेल्स इंस्टिट्यूट के हेड से साइन/वेरिफाई करवाकर scertnmms.hp@gmail.com आईडी पर मेल से भेजें।
    • एक बार चुने गए कैंडिडेट्स की लिस्ट आगे के प्रोसेस के लिए मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, नई दिल्ली को जमा हो जाने के बाद, कोई सुधार मुमकिन नहीं होगा, इसलिए कोई भी गड़बड़ी रिज़ल्ट घोषित होने के दस (10) दिनों के अंदर यानी 23-03-2026 तक प्रिंसिपल SCERT के ध्यान में लाई जाए। प्राइवेट स्कूलों / JNV में शिफ्ट हुए कैंडिडेट्स / जिनकी इनकम RS. 3,50,000/- से ज़्यादा है, वे मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, नई दिल्ली के नियमों के अनुसार स्कॉलरशिप पाने के लायक नहीं होंगे। ऐसी कोई भी जानकारी प्रिंसिपल SCERT सोलन HP के ध्यान में लाई जाए।

    1776833539404

    इससे पहले 16 दिसंबर, 2025 को एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा 2025-26 की फाइनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवार एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश फाइनल आंसर की 2025-26 को ऑफिशियल वेबसाइट himachalservices.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, काउंसिल ने 25 नवंबर, 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। एनएमएमएस एचपी 2025-26 परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। SCERT ने 13 मार्च 2026 को एनएमएमएस एचपी का रिजल्ट जारी किया। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से एनएमएमएस एचपी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
    एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश फाइनल आंसर की: यहां डाउनलोड करें

    इससे पहले 2 नवंबर 2025 को संपन्न एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश परीक्षा प्रोविजनल आंसर की 2025-26 आधिकारिक वेबसाइट himachalservices.nic.in/scert/ पर जारी की गई है। छात्र 10 दिसंबर 2025 तक तक scertnmms.hp@gmail.com पर एनएमएमएस एचपी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते थे। आधिकारिक एनएमएमएसई हिमाचल प्रदेश परीक्षा आंसर की पीडीएफ लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2025-26 आंसर की पीडीएफ चेक करें

    एससीईआरटी ने 13 मार्च 2026 को एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश का रिज़ल्ट जारी किया। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से एनएमएमएस रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एनएमएमएस परीक्षा विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा आठ में नामांकित छात्रों के लिए आयोजित की गई।

    एनएमएमएस परीक्षा के लिए एनएमएमएस एचपी एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था। छात्र हॉल टिकट विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर एनएमएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एससीईआरटी 13 मार्च 2026 को एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश का रिजल्ट जारी किया। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से एनएमएमएस रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2025-26 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2025-26 आवेदन करने का सीधा लिंक
    एनएमएमएस एचपी का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी : अभी चेक करें।

    1761283037775एनएमएमएस हिमाचलप्रदेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लॉगिन विंडो इस तरह दिखेगी

    हिमाचल प्रदेश के लिए एनएमएमएस आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 को संपन्न हो गई। छात्र इस अवधि के दौरान 2025-26 सत्र के लिए एनएमएमएस आवेदन पत्र भर सकते थे। स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र डेटा के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 थी। एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है। इससे पहले, स्कूल शिक्षा और संकाय विकास बोर्ड (SCERT) ने हिमाचल प्रदेश 2025-26 सत्र के लिए एनएमएमएस एचपी आवेदन 1 अगस्त, 2025 से शुरू किया।
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश 2025-26 आवेदन करने का सीधा लिंक
    एनएमएमएस एचपी का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी : अभी चेक करें।

    एनएमएमएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले अक्टूबर 2025 में जारी किया जाएगा। छात्र हॉल टिकट विंडो में अपना आवेदन नंबर, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करके एनएमएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SCERT 13 मार्च 2026 को एनएमएमएस एचपी परिणाम जारी किया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एनएमएमएस एचपी परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। पिछले साल, एनएमएमएस एचपी परीक्षा 10 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।

    एनएमएमएस 2024- 25 हिमाचल प्रदेश (NMMS 2024-25 Himachal Pradesh in hindi)

    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की 2024-25 आधिकारिक वेबसाइट himachalservices.nic.in/scert/ पर जारी कर दी गई है। छात्र 16 दिसंबर, 2024 तक scertnmms.hp@gmail.com पर एनएमएमएस एचपी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आधिकारिक एनएमएमएसई हिमाचल प्रदेश परीक्षा आंसर की पीडीएफ लिंक नीचे दिया गया है। एनएमएमएस परीक्षा 10 नवंबर, 2024 (रविवार) को विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा आठ में नामांकित छात्रों के लिए आयोजित की गई थी और एनएमएमएस एचपी एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर, 2024 को जारी किया गया था। छात्र हॉल टिकट विंडो में अपना आवेदन संख्या, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करके एनएमएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम थे।
    एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश आंसर की 2024-25 पीडीएफ डाउनलोड करें

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 10 नवंबर 2024 को एनएमएमएस 2024- 25 हिमाचल प्रदेश (NMMS 2024-25 Himachal Pradesh in hindi) परीक्षा आयोजित की गई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा एनएमएमएस 2024- 25 के लिए 28 अक्टूबर को एनएमएमएस एचपी एडमिट कार्ड (NMMS Himachal Pradesh admit card) जारी किया। एनएमएमएस 2024 एडमिट कार्ड (NMMS 2024 admit card) को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हॉल टिकट विंडो में आवेदन संख्या, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता था।
    एनएमएमएस एचपी एडमिट कार्ड 2024- 25 यहां डाउनलोड करें
    एनएमएमएस बिहार, एनएमएमएस उत्तर प्रदेश, एनएमएमएस हरियाणा के लिए आवेदन की तिथियां देखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनएमएमएस एचपी एडमिट कार्ड कहां उपलब्ध होंगे?
    A:

    एनएमएमएस एचपी परीक्षा 2026-27 एडमिट कार्ड एससीईआरटी सोलन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं।

    Q: एनएमएमएस एचपी परीक्षा 2026-27 कब आयोजित होगी?
    A:

    एनएमएमएस एचपी परीक्षा 2026-27 का आयोजन 1 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

    Q: एनएमएमएस 2026-27 परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
    A:

    एनएमएमएस 2026-27 परीक्षा एडमिट कार्ड हॉल टिकट विंडो में आवेदन संख्या या उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा आंसर की कब उपलब्ध होगी?
    A:

    हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा प्रोविजनल आंसर की दिसंबर में जारी की जाएगी। इसे निश्चित समय तक चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Upcoming Dates
    UIEO Exam Date

    13 Nov'26 - 13 Nov'26 (Offline)

    Upcoming Dates
    IEO Exam Date

    17 Nov'26 - 17 Nov'26 (Offline)

    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NMMS

    On Question asked by student community

    Have a question related to NMMS ?

    Hello Jairam

    You can download UP NMMS previous question papers from the link given below:

    https://school.careers360.com/articles/nmms-up-previous-year-question-papers

    Hope it helps.

    Keep posting your doubts here for more concept explanations, practice questions, and exam tips. All the best for your preparation!

    Hello Sree Kiruba

    Please check the link given below:

    https://school.careers360.com/articles/nmms-answer-key

    Hope it helps.

    Keep posting your doubts here for more concept explanations, practice questions, and exam tips. All the best for your preparation!