Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Navodaya Exam Date 2026 Class 6 & 9 in hindi) - परीक्षा तिथि देखें
    • लेख
    • नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Navodaya Exam Date 2026 Class 6 & 9 in hindi) - परीक्षा तिथि देखें

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Navodaya Exam Date 2026 Class 6 & 9 in hindi) - परीक्षा तिथि देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 09 Feb 2026, 10:45 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नवोदय एग्जाम डेट 2026-27 (Navodaya Exam Date 2026 Class 6 & 9 in hindi) : झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों के लिए सेशन 2026-27 में क्लास XI में नवोदय एडमिशन के लिए सिलेक्शन टेस्ट की तारीख बदल दी गई है और इन राज्यों के लिए LEST क्लास XI का एग्जाम 15 मार्च 2026 को होगा। इसका एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। वहीं एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा दो चरणों चरण 1 और चरण 2 में आयोजित की जाती है। जेएनवी कक्षा 6 चरण 2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी।

    This Story also Contains

    1. जेएनवी एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 (JNV exam date 2026 class 6)
    2. जेएनवी एग्जाम डेट 2026 कक्षा 9 (JNV exam date 2026 class 9 in hindi)
    3. नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 (Navodaya exam date 2026 class 6 & 9 in hindi) : प्रमुख बिंदु
    4. नवोदय एग्जाम डेट 2026 (Navodaya Exam Date 2026 in hindi) - कक्षा 6 परीक्षा समय
    5. नवोदय एग्जाम डेट 2026 (Navodaya Exam Date 2026 in hindi) - कक्षा 9 परीक्षा समय
    6. एनवीएस 2026 पंजीकरण फॉर्म तिथि (NVS 2026 registration form Date in Hindi)
    7. NVS कक्षा 6 और 9 परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for NVS class 6 and 9 exam 2026?)
    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Navodaya Exam Date 2026 Class 6 & 9 in hindi) - परीक्षा तिथि देखें
    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9

    इससे पहले जेएनवीएसटी कक्षा 9 और कक्षा 11 की परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। कक्षा 9 और कक्षा 11 की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2026 को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना नवोदय एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
    नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और कक्षा 11 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    इससे पहले नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 13 दिसंबर 2025 को जेएनवी कक्षा 6 की परीक्षा का चरण 1 का आयोजन हुआ। परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 18 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया गया था। एनवीएस ने जेएनवी प्रवेश परीक्षा की तारीख की अधिसूचना ऑनलाइन जारी की थी। जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

    एनवीएस कक्षा 9 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई थी। कक्षा 9 एनवीएस आवेदन 30 जुलाई 2025 को जारी किया गया। इससे पहले एनवीएस कक्षा 6 की आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गई थी। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) कक्षा 6 आवेदन सुधार विंडो 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक खोली जाएगी, जिससे पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन में हुई किसी त्रुटि को सुधार सकते हैं। सुधार विंडो 24.10.2025 से 26.10.2025 तक खुली रहेगी। पंजीकृत अभ्यर्थी केवल क्षेत्र/लिंग/श्रेणी/परीक्षा माध्यम/दिव्यांगता में ही सुधार कर सकते हैं।
    एनवीएस कक्षा 6 का एडमिशन 2026-27 आवेदन करें।

    एनवीएस परीक्षा के बाद एनवीएस कक्षा 6 तथा 9 परिणाम घोषित करेगा। नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 9 का परिणाम मार्च 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। कक्षा 6 और 9 के लिए जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट (JNV entrance exam 2026 results for classes 6 and 9 in Hindi) navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। नवोदय परीक्षा तिथि 2026 कक्षा 9 और 6 (Navodaya exam date 2026 class 9 and 6 in Hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

    जेएनवी एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 (JNV exam date 2026 class 6)

    जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें। नीचे दी गई तालिका से छात्रों को नवोदय एग्जाम डेट 2026 क्लास 6 (Navodaya Exam Date 2026-27 Class 6 in Hindi) से संबंधित आने वाली सभी कार्यक्रमों पर नज़र रखने में मदद मिलेगी।

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 (Navodaya exam date 2026 class 6 in hindi)

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 क्लास 6 से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रम

    तिथि

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश 2026 अधिसूचना (JNVST Class 6 admission 2026 notification)

    1 जून, 2025

    नवोदय प्रवेश 2026 कक्षा 6 पंजीकरण प्रारंभ तिथि (Navodaya admission 2026 Class 6 registration start date)

    1 जून, 2025

    एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2026-27 पंजीकरण की अंतिम तिथि (NVS Class 6 admission 2026-27 registration last date)

    29 जुलाई, 2025

    13 अगस्त 2025

    27 अगस्त 2025

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिट कार्ड18 नवंबर 2025

    नवोदय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 2026-27 (Navodaya admission test Class 6 2026-27)

    13 दिसंबर, 2025 (फेज 1)

    नवोदय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 2026-27 (Navodaya admission test Class 6 2026-27)

    11 अप्रैल, 2026 (फेज 2)

    एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट डेट 2026 (NVS Class 6 result date 2026 in Hindi)

    जनवरी 2026 (फेज 1)

    एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट डेट 2026 (NVS Class 6 result date 2026 in Hindi)

    मई, 2026 (फेज 2)

    जेएनवी एग्जाम डेट 2026 कक्षा 9 (JNV exam date 2026 class 9 in hindi)

    जेएनवी कक्षा 9 प्रवेश 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें। नीचे दी गई तालिका से छात्रों को आने वाली सभी कार्यक्रमों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 9 (Navodaya exam date 2026 class 9 in hindi)

    कार्यक्रम

    तिथि 2026

    जेएनवी कक्षा 9 पंजीकरण की शुरुआत

    30 जुलाई 2025

    एनवीएस 9 प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

    23 सितंबर 2025

    7 अक्टूबर 2025

    21 अक्टूबर 2025

    23 अक्टूबर 2025

    एनवीएस 9 प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करेक्शन विंडो

    24 से 26 अक्टूबर 2025

    एनवीएस हॉल टिकट 2026 कक्षा 9

    7 जनवरी 2026

    जेएनवी कक्षा 9 परीक्षा तिथि 2026 (Navodaya Exam Date 2026)

    7 फरवरी 2026
    नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और 11 झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए परीक्षा तिथि
    15 मार्च 2026

    एनवीएस कक्षा 9 रिजल्ट डेट 2026 (NVS 9th result date 2026 in hindi)

    मार्च 2026

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 (Navodaya exam date 2026 class 6 & 9 in hindi) : प्रमुख बिंदु

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 (Navodaya exam date 2026 class 6 & 9 in Hindi) के बारे में जानने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनवीएस कक्षा 9 व कक्षा 6 के बारे में प्रमुख जानकारी अवश्य होनी चाहिए। निम्न तालिका के माध्यम से छात्र एनवीएस कक्षा 9 व कक्षा 6 एग्जाम डेट से संबंधित प्रमुख जानकारी संक्षिप्त रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 कक्षा 6 और 9 (Navodaya exam date 2026 class 6 & 9 in hindi) : प्रमुख बातें

    परीक्षा

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test)

    चर्चित नाम

    जेएनवीएसटी कक्षा 9 की परीक्षा, जेएनवीएसटी कक्षा 6 की परीक्षा (JNVST Class 9 Exam, JNVST Class 6 Exam)

    संचालक

    नवोदय विद्यालय समिति

    (Navodaya Vidyalaya Samiti)

    ऑफिसियल वेबसाइट

    navodaya.gov.in

    आवेदन करने का वेबसाइट

    nvsadmissionclassnine.in

    परीक्षा का मोड

    पेन और पेपर

    परीक्षा का माध्यम

    English/हिंदी


    अन्य लेख पढ़ें

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 (Navodaya Exam Date 2026 in hindi) - कक्षा 6 परीक्षा समय

    जेएनवी कक्षा 6 परीक्षा 2026 (JNV class 6 exam 2026 in Hindi) को 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी तथा 'दिव्यांग छात्रों या विकलांग छात्रों' को अतिरिक्त 30 मिनट का समय दिया गया जाएगा। जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 (JNV entrance exam 2026 class 6 in Hindi) सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए जाने की संभावना है।

    टॉपिक

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    समय

    मानसिक क्षमता परीक्षण (Mental Ability Test)

    40

    50

    60 मिनट

    अंकगणित

    (Arithmetic)

    20

    25

    30 मिनट

    भाषा परीक्षा

    (Language Test)

    20

    25

    30 मिनट

    कुल

    80

    100

    120 मिनट


    अन्य लेख पढ़ें:

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 (Navodaya Exam Date 2026 in hindi) - कक्षा 9 परीक्षा समय

    कक्षा 9 के लिए एनवीएस प्रवेश परीक्षा 2026 (NVS entrance test 2026 for class 9 in hindi), 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्रों को पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त 30 मिनट का समय दिया जाएगा। पिछले वर्ष के समय के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 9 (Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance test 2026 class 9 in hindi) सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किए जाने की संभावना है।

    नवोदय एग्जाम डेट 2026 (Navodaya Exam Date 2026 in hindi) - कक्षा 9 परीक्षा अंक वितरण

    विषय

    अंक

    अंग्रेजी

    15

    हिंदी

    15

    गणित

    35

    विज्ञान

    35

    कुल

    100

    1753871291465


    उम्मीदवार को सभी 04 विषयों में NVS मानदंड के अनुसार न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि मेरिट सूची तीन विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, गणित+ विज्ञान+ कोई एक भाषा; जिसमें उम्मीदवार ने अधिक अंक प्राप्त किए होंगे।

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा पैटर्न देखेंनवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न देखें

    एनवीएस 2026 पंजीकरण फॉर्म तिथि (NVS 2026 registration form Date in Hindi)

    नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 9 और 6 के लिए एनवीएस 2026 प्रवेश (NVS 2026 admissions for classes 9 and 6 in hindi) रखती है। छात्र जेएनवीएसटी कक्षा 9 प्रवेश फॉर्म (JNVST class 9 admission in hindi) भरे जा सकते हैं। तय समय सीमा से पहले navodaya.gov.in और cbseitms.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होता है। यह अनुशंसा की जाती है कि आप भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए एनवीएस प्रवेश फॉर्म 2026 (NVS Admission Form 2026 in hindi) की एक प्रति सुरक्षित रखें।

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 तारीख (NVS admit card 2026 date)

    नवोदय विद्यालय समिति 2026 के लिए एनवीएस कक्षा 9 प्रवेश पत्र (NVS class 9 admit card in hindi) जारी करेगी। एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगाा। छात्रों को एनवीएस प्रवेश पत्र 2026 कक्षा 6 और 9 (NVS 2026 admit card for classes 6 and 9 in hindi) की जांच और डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या का उपयोग करने की आवश्यकता होगी।
    जेएनवीएसटी कक्षा VI एडमिट कार्ड 2025 (विंटर बाउंड) डाउनलोड करें

    जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2026 (JNVST admit card 2026) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि इसके बिना किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, छात्रों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 (NVS admit card 2026) में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए।

    नवोदय विद्यालय में प्रवेश के नियम क्या हैं?

    नवोदय विद्यालय में प्रवेश के नियम के अनुसार हर साल जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 तथा 9 के लिए आयोजित की जाती है। इसके लिए नवोदय विद्यालय सीमित द्वारा ऑनलाइन रूप से नवोदय विद्यालय फॉर्म class 6 & 9 जारी किए जाते है। जिसके लिए नवोदय विद्यालय फॉर्म last date निर्धारित की जाती है। जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक भरने वाले छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 तथा 9 देने का मौका दिया जाता है।

    ये भी पढ़ें :

    NVS कक्षा 6 और 9 परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for NVS class 6 and 9 exam 2026?)

    1. उम्मीदवारों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 और 9 परीक्षा पैटर्न के माध्यम से तैयारी करनी चाहिए।

    2. पाठ्यक्रम का अच्छी तरह से विश्लेषण करें और परीक्षा में सफल होने के लिए एक उचित व सटीक अध्ययन योजना बनाएं।

    3. कॉन्सेप्ट्स का जल्दी से रिवीजन करने के लिए जेएनवीएसटी कक्षा 6 और 9 पाठ्यक्रम 2026 (JNVST Class 6 and 9 syllabus 2026 in hindi) के महत्वपूर्ण विषयों का संक्षिप्त नोट्स बनाएं।

    4. परीक्षा से कम से कम एक महीने पहले अपने सभी संदेहों को दूर करें।

    5. तैयारी के स्तर का विश्लेषण करने के लिए सैंपल पेपर, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने और कक्षा 6 और 9 की आधिकारिक एनवीएस उत्तर कुंजी के साथ उत्तरों की जांच करने का प्रयास करें।

    ये भी पढ़ें :


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 कब आयोजित होगा?
    A:

    नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के प्रथम चरण का आयोजन 13 दिसंबर, 2025 को हुआ और प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 का दूसरा चरण 11 अप्रैल, 2026 को होगा।

    Q: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 कब आयोजित होगा?
    A:

    नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 के लिए समिति की ओर तारीख की घोषणा कर दी गई है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को हुआ।

    Q: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9 आवेदन कब आएंगे?
    A:

    नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए आवेदन पत्र 1 जून को जारी किया गया जबकि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 आवेदन 30 जुलाई को जारी किया गया।

    Q: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 18 नवंबर को जारी किया गया।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Manipur board 12th Admit Card Date

    17 Dec'25 - 20 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha CHSE Admit Card Date

    19 Dec'25 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Admit Card Date

    12 Jan'26 - 11 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Basic Course on Health Economics
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Aspen Plus Simulation Software a Basic Course for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Edx
     1069 courses
    Coursera
     816 courses
    Udemy
     394 courses
    Futurelearn
     263 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello aspirant,

    The result of Jawahar Navodaya Vidyalaya 2026 for Class 6 Phase 1 (conducted in December 2025) is expected in January 2026, while Phase 2 results (from April 2026 exam) are anticipated in May 2026, with Class 9 results likely in March/April 2026, all available on the official  website

    The Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) is expected to declare the JNVST Class 6 results for Phase 1 in January 2026. The exact date has not been provided by the samiti, but students can check the page given below to know the latest update.

    Important Details About JNVST Class 6 Result

    Hello,

    The link to the question paper is attached here. You can also find the answer key to the questions that will assess your learning, improve your writing skills, and analyse your in-depth performance.

    https://school.careers360.com/hi/articles/jnvst-class-6-result

    Thank you

    HELLO,

    The JNVST Class 9th admit will be released in January 2026 , you can download it through the official website that is navodaya.gov.in (http://navodaya.gov.in) . , there on homepage you will get a link like " Download admit card for class 9th" , there after clicking on the link

    Hello,

    Here is your JNVST Class 6th Selection List 2025 Out. I am providing you the link. Kindly open and check it out.

    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6th-selection-list-2025

    I hope it will help you. For any further query please let me know.

    Thank you.