Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2026 जारी: यूपीएमएसपी कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2026 जारी: यूपीएमएसपी कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2026 जारी: यूपीएमएसपी कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 10 Feb 2026, 11:33 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2026 (UP Board Practical Exam Dates 2026 in Hindi): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने शैक्षणिक कैलेंडर के माध्यम से जारी यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीखों में संशोधन किया है। यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा अब 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड ने एक सूचना में कहा है कि वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएँ प्रथम चरण में दिनांक 24 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 तक तथा द्वितीय चरण में दिनांक 2 फरवरी, 2026 से 9 फरवरी, 2026 तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। किन्तु निर्धारित समयावधि के उपरान्त कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएँ अवशेष रहने/ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के दृष्टिगत, छात्रों में प्रथम एवं द्वितीय चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक विस्तारित की जाती है।

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2026 जारी: यूपीएमएसपी कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें
    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2026 जारी: यूपीएमएसपी कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें

    इससे पहले शैक्षणिक कैलेंडर में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी, 2026 से 4 फरवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली थीं। लेकिन यूपी बोर्ड की ओर से जारी इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक दो चरणो में आयोजित करने की घोषणा की गई।

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की विस्तृत, चरणबद्ध समय-सारिणी 17 दिसंबर 2025 को जारी की गई। हालांकि 22 जनवरी को एक संशोधित निर्देश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 29 और 30 जनवरी को भी होगी। पहले इन तिथियों पर यूपी टीईटी परीक्षा की संभावना को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया था। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 का आयोजन अब अन्य तिथियों 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं 2 फरवरी को जारी बोर्ड ने एक निर्देश में कहा है कि पहले चरण की परीक्षा 1फरवरी तक पूरी करना था लेकिन अभीभी कई स्कूलों में यह परीक्षा पूरी नहीं हो सकी है, इसे 4 फरवरी तक पूरा करने को कहा गया है।
    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें

    छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं। यूपीएमएसपी ने हाल ही में विभिन्न बोर्ड परीक्षा कार्यक्रमों के लिए एक शैक्षणिक कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिसमें कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां शामिल हैं।

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2026 (UP Board Practical Exam Date 2026 in Hindi)

    बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट सीधे तौर पर जारी नहीं की है। इसके बजाय, इन्हें आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर में शामिल किया गया है। हालांकि इंटर के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र शैक्षणिक कैलेंडर के माध्यम से जारी दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल तिथियों को देखने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    आयोजन

    तिथि

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी

    24 जुलाई, 2025

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 प्रारंभ तिथि

    21 जनवरी, 2026

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की अंतिम तिथि

    5 फरवरी, 2026

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 तिथि जारी

    चरण 1 : 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026
    चरण 1 : 24 जनवरी से 4 फरवरी 2026
    चरण 1 : 24 जनवरी से 13 फरवरी 2026
    चरण 2 : 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026
    चरण 2 : 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026

    यूपी बोर्ड 10वीं की थ्योरी परीक्षा की तारीखें

    18 फरवरी से 12 मार्च 2026

    यूपी बोर्ड 12वीं की थ्योरी परीक्षा की तारीखें

    18 फरवरी से 12 मार्च 2026

    यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की परीक्षा यूपी के 10 मंडलों में 24 जनवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जा रही है वहीं द्वितीय चरण की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक 8 मंडलों में संपन्न कराई जा रही है। परीक्षाएं निम्नांकित कार्यक्रमानुसार दो चरणों में उनके सामने अंकित मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में संचालित की जा रही हैं -

    प्रथम चरण-

    24 जनवरी, 2026 से 01 फरवरी, 2026

    चरण 1 : 24 जनवरी से 4 फरवरी 2026

    चरण 1 : 24 जनवरी से 13 फरवरी 2026

    मण्डल का नाम-

    आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती

    द्वितीय चरण-

    02 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026

    चरण 2 : 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026

    मण्डल का नाम-

    अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर


    1770703097446

    1765957732401


    प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी तक

    यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन 1 फरवरी, 2026 के बाद कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण छात्रहित में प्रथम चरण की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अन्तिम तिथि 13 फरवरी, 2026 तक विस्तारित की गई है। बोर्ड सचिव ने अपने निर्देश में कहा है कि प्रथम चरण के जनपदों के अन्तर्गत समस्त प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्रों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि 13 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक दशा में इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ पूर्ण रूप से सम्पन्न करा ली जाएं। इसी तरह द्वितीय चरण की परीक्षा 2 फरवरी से 9 फरवरी तक निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर 13 फरवरी तक कर दिया गया है।

    UP-board

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा पहले चरण में 29 और 30 जनवरी को भी होगी

    माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 तिथि के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा का दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के मुताबिक पहले चरण के मंडलों में 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन न करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब 29 एवं 30 जनवरी को भी परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 का आयोजन अन्य तिथियों 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 के लिए प्रस्तावित किया गया है। लिहाजा 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का आयोजन न होने के कारण इन तिथियों में भी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

    पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित होगी। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल शामिल हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा सेंटर लिस्ट 2026 के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7,448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच जारी केंद्र पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 के अनुसार कराई जाएगी।

    यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में जारी निर्देश

    (1) प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षाओं की शुचिता को बनाये रखने के उद्देश्य से प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सी०सी०टी०वी० की निगरानी में सम्पादित कराना होगा, साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जायेगी ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके।

    (2) हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पन्न करायी जायेंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।

    (3) हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किये जायेंगे। प्राप्तांकों को अपलोड किये जाने हेतु दिनांक 10 जनवरी, 2026 से वेबसाइट क्रियाशील हो जायेगी।

    (4) विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।

    (5) विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2026 के द्वितीय सप्ताह में तथा कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के अन्तिम सप्ताह व फरवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2026 (UP Board Practical Exam Date 2026 in Hindi)

    हर साल, 54 लाख से ज़्यादा छात्र यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं में शामिल होते हैं। हाल ही में, लगभग 27 लाख छात्र यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 27.05 लाख छात्रों ने यूपीएमएसपी कक्षा 12 की परीक्षा दी। ये परीक्षाएं उत्तर प्रदेश भर में 8,000 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की जाती हैं, जो राज्य भर के 27,000 यूपीएमएसपी-संबद्ध स्कूलों में वितरित किए जाते हैं।

    यूपी बोर्ड 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2026 (UP Board 10th Practical Exam Date 2026 in Hindi)

    यूपीएमएसपी बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। विस्तृत कार्यक्रम छात्रों को उनके स्कूल प्रशासन और प्रधानाचार्यों द्वारा सूचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रधानाचार्य यूपीएमएसपी 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे।

    यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2026 (UP Board 12th Practical Exam Date 2026 in Hindi)

    छात्र सत्रवार यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों 2026 के लिए नीचे दी गई तालिका को ध्यानपूर्वक देखें और सभी महत्वपूर्ण जानकारी नोट कर लें। यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। बोर्ड ने यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विभागवार तिथियों की घोषणा की है।

    चरण

    डिवीजन के नाम

    चरण 1 : 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026

    चरण 1 : 24 जनवरी से 4 फरवरी 2026

    चरण 1 : 24 जनवरी से 13 फरवरी 2026

    आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती

    चरण 2 : 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026
    चरण 2 : 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026

    अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर

    अन्य महत्वपूर्ण लेख :

    UP Board Class 10 Syllabus 2025-26
    Download the UP Board Class 10 Syllabus 2025-26 with updated subjects & marking scheme. Plan smartly and prepare well to score high in your upcoming board exams.
    Download Now

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल 2026 कैसे देखें

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) 2026 के लिए व्यावहारिक समय सारणी तक पहुंचने के लिए, बस इन चरणों का पालन करें:

    1. आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. सूचनाएं खोजें: मुखपृष्ठ पर, "महत्वपूर्ण जानकारी और डाउनलोड" अनुभाग तक स्क्रॉल करें।

    3. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल टाइम टेबल देखें: उस लिंक को देखें जिसमें लिखा हो "शैक्षिक सत्र 2025–26 हेतु निर्धारित शैक्षिक पंचांग."

    4. डाउनलोड करें और समीक्षा करें: पीडीएफ खोलने के लिए यूपी बोर्ड कैलेंडर लिंक पर क्लिक करें, फिर यूपी बोर्ड व्यावहारिक परीक्षा की तारीखों और विवरणों की जांच करें।

    ये भी पढ़ें:

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    • यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम जानें : सुनिश्चित करें कि छात्र यूपी बोर्ड के व्यावहारिक पाठ्यक्रम और इसमें शामिल सभी प्रयोगों से परिचित है।

    • रिकॉर्ड अपडेट रखें : यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल फाइलें और लैब रिकॉर्ड आंतरिक मूल्यांकन के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उन्हें साफ-सुथरा और अद्यतन रखें।

    • अभ्यास प्रयोग : आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रत्येक प्रयोग को कम से कम एक बार शिक्षकों के मार्गदर्शन में करें।

    • मौखिक परीक्षा की तैयारी करें : प्रयोगों से संबंधित सामान्य मौखिक प्रश्नों को पढ़ें और विस्तृत उत्तर तैयार करें।

    • तैयार रखें : यूपी बोर्ड की व्यावहारिक परीक्षा से पहले, लैब कोट, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक उपकरण जैसी सभी आवश्यक सामग्री इकट्ठा कर लें।

    महत्वपूर्ण लेख:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की परीक्षा यूपी के 10 मंडलों में 24 जनवरी, 2026 से 4 फरवरी, 2026 तक वहीं द्वितीय चरण की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से 9 फरवरी, 2026 तक 8 मंडलों में संपन्न कराई जा रही थी लेकिन निर्धारित तिथि तक परीक्षा पूरी नहीं होने के कारण दोनों चरण की अंतिम तिथि 13 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Manipur board 12th Admit Card Date

    17 Dec'25 - 20 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha CHSE Admit Card Date

    19 Dec'25 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Admit Card Date

    12 Jan'26 - 11 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Basic Course on Health Economics
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Aspen Plus Simulation Software a Basic Course for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Edx
     1069 courses
    Coursera
     816 courses
    Udemy
     394 courses
    Futurelearn
     263 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    UP pre-board papers are made by the respective schools based on the latest exam pattern and model papers. You can practice with UP Board 10th model papers to prepare for the exam. However, the pre-board papers are provided by schools during the exam solely for examination purposes.

    Hello,

    you can get the UP Class 10 Model papers from the Careers360 website. Practising these papers will helps you to understand the exam pattern, to identify the important topics, to imrpove time management, and overall it enhances your exam preparation.

    LINK: https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers

    I hope it helps!

    HELLO,

    Below i am providing you the link through which you can download and access the UP Board class 10th Science sample papers

    Here is the link :- https://school.careers360.com/download/sample-papers/up-board-class-10th-science-model-paper-2025-26

    Hope this will help you!

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover.

    Here is the link attached from the official website of Careers360 which will provide you with the class 10th sample papers for