Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 जारी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट
    • लेख
    • जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 जारी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 जारी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 30 Jul 2026, 12:24 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर JAC कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथियां जारी कर दी हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का आयोजन 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें संबंधित विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा। वहीं, प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 1 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित होंगी।
    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा टाइम टेबल 2026

    This Story also Contains

    1. जेएसी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 (विषयवार)
    3. जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट/विशेष परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
    4. जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म 2026 कैसे भरें?
    5. झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट/स्पेशल/बेहतरमेंट परीक्षा शुल्क 2026
    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 जारी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट
    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026

    जिन विद्यार्थियों को जेएसी 10वीं रिजल्ट 2026 में कंपार्टमेंट मिला था, वे अपने स्कूल के माध्यम से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 थी। आवेदन पत्र के साथ विद्यार्थियों को जेएसी 10वीं मार्कशीट 2026 की फोटोकॉपी भी जमा करनी थी।

    जेएसी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन शुरू

    22 जून 2026

    बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि

    3 जुलाई 2026

    विलंब शुल्क के साथ आवेदन

    4 जुलाई से 13 जुलाई 2026

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड

    30 जुलाई 2026

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा

    7 अगस्त से 12 अगस्त 2026

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट/स्पेशल/बेहतरमेंट रिजल्ट

    अगस्त 2026

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 (विषयवार)

    जेएसी ने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

    परीक्षा तिथि

    प्रथम पाली (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

    7 अगस्त 2026

    कॉमर्स / होम साइंस

    आईटी एवं अन्य व्यावसायिक विषय, उर्दू, बंगाली, ओड़िया

    8 अगस्त 2026

    हिंदी (कोर्स A एवं B)

    विज्ञान

    10 अगस्त 2026

    संस्कृत

    सामाजिक विज्ञान

    11 अगस्त 2026

    गणित

    अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संथाली, उरांव, खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया

    12 अगस्त 2026

    अंग्रेजी

    संगीत

    1785168349033

    ये भी पढ़ें : भारत की शिक्षा व्यवस्था : आंकड़ों में शिक्षा की तस्वीर और सुधार की जरूरत

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट/विशेष परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    (1) प्रवेश पत्र (Admit Card) परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से 30 जुलाई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। विद्यालय प्रधान प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सभी परीक्षार्थियों को हस्ताक्षर सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    रोलशीट तथा परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय से किया जाएगा। सभी विद्यालय प्रधानों एवं केंद्राधीक्षकों से अनुरोध है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उक्त सामग्री प्राप्त कर लें।

    (2) माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा के लिए प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों द्वारा आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रधानों से अनुरोध है कि वे प्रायोगिक परीक्षा हेतु उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था स्वयं करें।

    संपूरक/विशेष माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन के अंक विद्यालयों द्वारा परिषद की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर 1 अगस्त 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

    ऑनलाइन अपलोड की गई Consolidated List की एक प्रति विद्यालय प्रधान अपने पास सुरक्षित रखेंगे तथा दूसरी प्रति 17 अगस्त 2026 तक परिषद कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करेंगे।

    (3) संपूरक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले वे परीक्षार्थी, जिन्होंने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में भाग लिया था, लेकिन प्रायोगिक या आंतरिक मूल्यांकन विषयों में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे थे, केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।

    जिन विद्यार्थियों ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्तांक हासिल किए थे, उनके पहले से प्राप्त अंक (Retain Marks) को यथावत रखा जाएगा और वही अंक उनके संपूरक/विशेष परीक्षा 2026 के अंकपत्र में जोड़े जाएंगे।

    (4) विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। साथ ही, संबंधित विद्यालय द्वारा उनके प्राप्तांक परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना भी आवश्यक होगा।

    यदि विद्यालय द्वारा प्राप्तांक समय पर अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी।

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म 2026 कैसे भरें?

    जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से पूरी की गई। आवेदन करने के लिए स्कूल निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

    1. आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं।

    2. 'Recent Announcement' सेक्शन में 'CLASS-10-SPL/COMPART/IMP EXAM PORTAL-2026' लिंक पर क्लिक करें।

    3. मेन्यू से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

    4. पहले से प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

    5. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    7. सभी विवरणों की जांच कर आवेदन पत्र जमा कर दें।

    झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट/स्पेशल/बेहतरमेंट परीक्षा शुल्क 2026

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कंपार्टमेंट, स्पेशल और बेहतरमेंट परीक्षा 2026 के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। विद्यार्थी संबंधित शुल्क की जानकारी अपने विद्यालय या जेएसी के आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Upcoming Dates
    IEO Exam Date

    17 Nov'26 - 17 Nov'26 (Offline)

    Upcoming Dates
    iOM Exam Date

    18 Nov'26 - 18 Nov'26 (Offline)

    Upcoming Dates
    iOS Exam Date

    19 Nov'26 - 19 Nov'26 (Offline)

    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JAC 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to JAC 10th ?

    Hello,
    Since you have not mentioned the class, I have provided the article link for both Class 10 and 12. Refer to the article given below as per the requirement.

    https://school.careers360.com/boards/jac/jac-10th-question-papers

    https://school.careers360.com/boards/jac/jac-12th-board-questions-papers

    HI Aman,

    Please refer to this article link below https://school.careers360.com/boards/jac/jharkhand-class-10-question-paper-2026

    You will find the question paper for the subjects in a single place.




    Hi Pratab Saha

    The Jharkhand board released the JAC Class 10 and Class 12 admit cards on January 17, 2026. You can click on the links below to access and download the JAC admit cards.